June 16, 2026

Jamshedpur Shyam Seva Samity New Team : श्याम सेवा समिति चांडिल की नई कार्यकारिणी गठित

IMG-20260501-WA0003

जमशेदपुर : सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम सेवा समिति चांडिल की आयोजित वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया. नई टीम में अध्यक्ष संदीप सुल्तानिया, सचिव अनूप जालान, कोषाध्यक्ष विवेक सुल्तानिया, उपाध्यक्ष रौनक पसारी एवं रूपम जालान, सहसचिव राकेश अग्रवाल को बनाया गया. इससे पहले बैठक में पिछले दो वर्षों का लेखा-जोखा और पूरे कार्यकाल का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सराहा.
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष आयुष, सचिव प्रवीण तथा कोषाध्यक्ष विवेक सहित पूरी पुरानी टीम के कार्यों की सराहना की गई और उनके योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं. बैठक में निर्णय लिया गया कि नई टीम जल्द ही समय और स्थान निर्धारित कर अपने कार्यों की शुरुआत करेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देगी. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई टीम के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया. बैठक में संयोजक राजेश पसारी, अनिल जालान, नवीन पसारी, मनोज पसारी, दिनेश जालान, आयुष पसारी, विवेकानंद, अनिल पसारी, अमित बगड़िया आदि उपस्थित रहे.

You may have missed