June 16, 2026

Jamshedpur Loyola School Telco Ka Result : लोयोला स्कूल, टेल्को ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99 प्रति. परिणाम के साथ रचा इतिहास

IMG-20260501-WA0004

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को ने अपने शैक्षणिक सफर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार आयोजित आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय के छात्रों ने 99 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है. इस वर्ष कुल 109 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 108 छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए.
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी. प्रथम बैच की यह सफलता विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली और उत्कृष्टता के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. विद्यालय ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्या चरनजीत ओहसन के कुशल नेतृत्व को दिया है. साथ ही उप-प्राचार्या रेशमा रोड्रिग्स, उप-प्राचार्या ज़ीनत मारिया सुंडी, फादर जेरी डी’सूजा तथा सभी शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई है.
विद्यालय के टॉपर जिशान सोम ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. अन्य शीर्ष सफल छात्र इस प्रकार हैं :
जिशान सोम — 95.20 प्रति.
अभिनव पाठक — 94.60 प्रति.
लक्ष्य वर्मा — 94 प्रति.
अर्णव राज कुंवर — 93.80 प्रति.

You may have missed