May 1, 2026

Jamshedpur RVS Academy Ka Result : आर वी एस एकेडमी में छात्रों ने लहराया परचम, 100 प्रति. रिजल्ट,

IMG-20260501-WA0002

जमशेदपुर : आरवीएस अकादमी ने आईसीएसई और आईएससी 2026 बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर 100 प्रति. परिणाम हासिल किया है. आज घोषित परीक्षा परिणाम विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है. विद्यालय से आईसीएसई में 185 और आईएससी में 140 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की. इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को बरकरार रखा है.

d_jha-1

आईसीएसई 2026 के टॉपर्स

  1. मिहिका महतो – 97.50 प्रति.
  2. सिद्धार्थ राज – 97.00 प्रति.
  3. सुभ अग्रवाल – 96.60 प्रति.
  4. प्रियंका कुमारी – 96.20 प्रति.
  5. प्रियांशु मुखर्जी – 96.00 प्रति.
  6. श्रेया सिंह – 95.20 प्रति.
  7. अयमान महफूज़ – 95.20 प्रति.
  8. मायशा सलीम – 95.00 प्रति.
  9. सुरभि कुमारी – 95.00 प्रति.
  10. सुभदीप सिन्हा – 94.80 प्रति.

आईएससी 2026 (विज्ञान संकाय) टॉपर्स

  1. वर्दा शोएब – 94.20 प्रति.
  2. रश्मि सिंह – 94.00 प्रति.
  3. संजीव सिंह मुंडा – 93.00 प्रति.
  4. अफीफा बेग – 92.00 प्रति.
  5. आशा कुमारी – 91.00 प्रति.

आईएससी 2026 (वाणिज्य संकाय) टॉपर्स

  1. रश्मि कुमारी अग्रवाल – 93.20 प्रति.
  2. बाबू भाई यादव – 92.00 प्रति.
  3. खुशी तिबरेवाल – 90.20 प्रति.

छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रबंधन ने दी बधाई

आईसीएसई के 38 और ISC के 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, प्राचार्या वीशा मोहिन्द्रा एवं उप-प्राचार्या पूजा सुमन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.

You may have missed