May 13, 2026

जमशेदपुर : सोसाइटी की महिला ने मनाया सावन उत्सव

the-atrium-society

जमशेदपुर : मानगो स्मार्ट बाज़ार स्थित द अट्रियम सोसाइटी में सावन उत्सव मनाया गया जिसमें सीनियर महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति की सभी महिलाएं सावन उत्सव के रंगों में नजर आए जिसके तहत सुबह से ही थाली सजाओ मेहंदी लगाओ रंगोली बनाओ जैसे प्रतियोगिता होती रही बीच-बीच में महिलाओं द्वारा सावन की कजरी द्वारा कार्यक्रम को संगीत मय बनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में बताया कि अन्य साल की भांति इस साल भी जैसे सावन महोत्सव मनाया गया वैसे ही अगले कुछ महीनो बाद आने वाले दुर्गा पूजा का आयोजन भी हम महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा जिसमें हमारी पूरी महिलाएं एक साथ सोसाइटी में होने वाले किसी भी कार्यक्रम जैसे दुर्गा पूजा का आयोजन विजयदशमी मिलन समारोह बसंती नवरात्र होली मिलन समारोह अनवरत रूप से चलता रहेगा और हम सभी की सहभागिता ऐसे ही चलती रहेगी इन्हीं सभी वादा और विश्वास के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दी और लजीज व्यंजन पकवान का लुफ्त उठाते हुए अपने-अपने घर को प्रस्थान की सावन महोत्सव संपन्न करने की घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू श्रीवास्तव, आशा देवी, निक्की श्रीवास्तव, नेहा चौधरी, दिव्या जोशी, शुक्ला चक्रवर्ती का विशेष योगदान रहा।

You may have missed