Jamshedpur Bagbera Congress meeting: कीताडीह में कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न, जल संकट और बेरोजगारी पर बनी रणनीति
जमशेदपुर : कीताडीह स्थित माझी बागान के समीप कांग्रेस पार्टी की एक बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। बैठक में स्थानीय लोगों ने भी जल संकट और अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी, जिस पर पार्टी ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।


