Jharkhand News : विधायक सरयू राय का दावा, झारखंड ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ का एफडी घोटाला
- विभागीय अधिकारी राशि की निकासी के लिए पहुंचे बैंक, तो मिला यह जवाब, जान कर चौंक जाएंगे आप
Jamshedpur/Jharkhand : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए दावा किया कि ऊर्जा विभाग की करोड़ों रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है।
विधायक सरयू राय का सवाल व आरोप
विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया कि यदि एफडी विभाग द्वारा कराई गई थी, तो वह राशि किसने और किस आधार पर निकाल ली? उन्होंने इसे सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितता और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला बताया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप व निष्पक्ष जांच का आग्रह
सरयू राय ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि यदि इतनी बड़ी राशि बिना किसी रिकॉर्ड के गायब हो सकती है, तो यह राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
राजनीतिक हलकों में हलचल तेज
फिलहाल सरकार या ऊर्जा विभाग की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
