Kalita Majhi’s historical journey:फर्श से अर्श तक: घरेलू सहायिका से राज्य मंत्री बनने तक कलिता माझी का ऐतिहासिक सफर
सर्च न्यूज: सच के साथ: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बेहद प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहाँ कभी दूसरों के घरों में काम करने वाली कलिता माझी अब राज्य सरकार में मंत्री बन गई हैं। कलिता माझी ने 1 जून 2026 को कोलकाता के लोक भवन में आयोजित एक समारोह में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
शपथ लेने के बाद कलिता माझी ने कहा कि पहले उनकी जिम्मेदारी केवल उनके निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित थी, लेकिन अब पूरे पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। उनका यह सफर ‘फर्श से अर्श तक’ की एक जीती-जागती मिसाल बन गया है
