लायंस इंटरनेशनल जिला 322 वार्षिक अधिवेशन वेव इंटरनेशनल होटल में संपन्न
सर्च न्यूज: सच के साथ: वार्षिक अधिवेशन में इस बार के द्वितीय उप जिला पाल का चुनाव भी संपन्न हुआ जिसमें श्री सुजीत कुमार भारी मतों से विजय हुए लायंस इंटरनेशनल के जिला 322 का वार्षिक अधिवेशन जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त झारखंड के अलावा सासाराम और गया के भी लाइन मेंबर इस अधिवेशन में शामिल हुए। वार्षिक अधिवेशन में इस बार के द्वितीय उप जिला पाल का चुनाव भी संपन्न हुआ जिसमें श्री सुजीत कुमार भारी मतों से विजय हुए। हमारे आने वाले जिला 322 की जिला पाल शुभ्रा मजूमदार एवं प्रथम उप जिला पाल कंचन साहू नए सत्र के लिए मनोनीत हुए। इस अवसर पर जिला 322 के सभी पूर्व जिला पल भी उपस्थित थे। जिला पाल की टीम के अलावा की इमीडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा बाजपेई अधिवेशन के अध्यक्ष राहुल वर्मा हमारे रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल जी सीनियर लाइन शुभम वाजपेई एवं वर्तमान जिला पाल संजय कुमार एवं अन्य विभिन्न क्लबो आए हुए लाइंस प्रतिनिधि उपस्थित थे । इस अवसर पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था जैसे बैनर प्रेजेंटेशन फोटोग्राफी कंपटीशन। जिला सम्मेलन में लायंस क्लब के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि आते हैं आपस में मिलते हैं और इलेक्शन होता है जिसमें आने वाले द्वितीय उप जिला पाल का चुनाव होता है।

