May 6, 2026

MLA Sanjeev Sardar laid the foundation stone: पोटका की सड़कों की बदलेगी सूरत: विधायक संजीव सरदार ने 3 करोड़ की लागत वाली सड़क का किया शिलान्यास

Screenshot_20260506_165105_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: 6 मई, 2026 को विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की आधारशिला रखी।

d_jha

पोटका के हाईकेगोड़ा चौक से धोवाडूंगरी होते हुए चांगीरा तक लगभग 3.70 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस नई सड़क के बनने से हाईकेगोड़ा, धोवाडूंगरी और चांगीरा सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में जर्जर रास्तों के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि उनका लक्ष्य पोटका विधानसभा की सभी सड़कों को बेहतर बनाना है ताकि ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी मजबूत हो सके।

You may have missed