New Income Tax Act 2025:नया आयकर कानून 2025:सीआईआई झारखंड ने जमशेदपुर में आयोजित किया विशेष सत्र
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) झारखंड ने 5 जून, 2026 को “न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 और उसके आगे” विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया। केपीएमजी (KPMG) इंडिया के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए कर कानूनों के प्रति उद्योग जगत को जागरूक करना और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करना था।
सत्र के अंत में यह निष्कर्ष निकाला गया कि व्यापार जगत को अब केवल अनुपालन (compliance) तक सीमित न रहकर कर और विकास की रणनीतियों को एक साथ जोड़कर काम करना होगा। उपस्थित उद्योगपतियों को सलाह दी गई कि वे नए अधिनियम का गहन अध्ययन करें ताकि वे उभरते हुए आर्थिक अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।
