May 22, 2026

Rajysabha Election: राज्यसभा चुनाव 2026:झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान, 1 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Screenshot_20260425_162736_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, इन सीटों पर मतदान 18 जून 2026 को होगा। चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी की जाएगी।

झारखंड की ये दो सीटें रिक्त हो रही हैं क्योंकि भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। दूसरी सीट जेएमएम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद से पिछले साल सितंबर से खाली पड़ी है। पूरे देश में कुल 26 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है, जिनमें से 24 सीटों पर चुनाव 10 राज्यों में 18 जून को ही आयोजित किए जाएंगे।

झारखंड विधानसभा के वर्तमान समीकरणों के अनुसार, 81 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन (JMM, कांग्रेस, RJD और CPI-ML) के पास 56 विधायक हैं। वहीं, विपक्षी खेमे (NDA) के पास कुल 24 विधायक हैं। जीत के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 28 मतों की आवश्यकता होगी, जिससे एक सीट पर सत्तापक्ष की जीत तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट के लिए राजनीतिक सरगर्मी और दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं।