रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने बचाई छात्र की जान: मुख्यमंत्री ने भी सराहा
रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने एक छात्र की जान बचाई जब वह गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। एक छात्र को जहरीले जीव ने काट लिया था, और उपायुक्त ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र को सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया और चिकित्सकों को त्वरित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।तत्काल कार्रवाई ने बचाई जानउपायुक्त ने छात्र के हाथ का ब्लड सर्कुलेशन रोकने के लिए अपने लैपटॉप चार्जर की मदद से हाथ को कसकर बांधा और अपनी गाड़ी से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
