May 27, 2026

राँची से दो मासूम लापता, परिवार बेहाल — खोज में जुटी पुलिस, लोगों से मदद की अपील

Screenshot_20260527_105908_Gallery

राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र से दो मासूम बच्चों के अचानक लापता होने की खबर ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार पटेल नगर, सेक्टर-1 निवासी चिरंजीव कुमार महतो की 10 वर्षीय बेटी रोशनी कुमारी और 6 वर्षीय बेटा युवांश महतो घर से अचानक कहीं चले गए हैं। परिवार का कहना है कि बच्चों को उनकी माँ ने धूप में खेलने से मना किया था और डांटने के बाद दोनों घर से निकल गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ बच्चों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, जगन्नाथपुर थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर 9572650742, 9523406961 या जगन्नाथपुर थाना के नंबर 9431706169, 8809727494 पर संपर्क करें।

इलाके के लोग भी इस खबर को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा कर रहे हैं ताकि दोनों मासूम जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर लौट सकें।