साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार 21 को, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुवाणी कीर्तन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज एवं अन्य अमर शहीदों की पावन शहादत को समर्पित भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में शाम 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा. समागम की शुरुआत शाम 6:30 बजे श्री रहरास साहिब के पाठ से होगी. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले), भाई गुरविंदर सिंह ‘गाफिल’ (दिल्ली वाले) तथा हजूरी रागी भाई नारायण सिंह गुरुबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे.महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि समागम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है. संगत के लिए बैठने, लंगर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है. कार्यक्रम के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा. इस अवसर पर जारी पोस्टर में प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी रबिन्दर सिंह, अजायब सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, जितेंद्र सिंह राजा, बलदेव सिंह बब्बू, हन्नी सिंह, तरसेम सिंह एवं सतबीर सिंह गोल्डू सहित अन्य उपस्थित थे.
