March 29, 2026

ठोस आर्थिक सुधारों व सतत विकास की दिशा तय करता है बजट

IMG-20260208-WA0000

केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बजट को बताया स्पष्ट, व्यावहारिक और विकसित भारत की मजबूत नींव

hemkund-public-school

जमशेदपुर : केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने शनिवार को केंद्रीय बजट को ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ बताते हुए कहा कि उक्त बजट बिना किसी भ्रम और लोकलुभावन वादों के, ठोस आर्थिक सुधारों और सतत विकास की दिशा तय करता है. बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, रोजगार सृजन और उत्पादन वृद्धि पर केंद्रित है. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे.
श्री ओराम ने कहा कि यह बजट आर्थिक सुधार, स्थिरता और निरंतर विकास को सुनिश्चित करता है ताकि देश किसी भी प्रकार की आर्थिक मंदी से बचते हुए आगे बढ़े. बजट में युवा शक्ति, महिला शक्ति, गरीब, वंचित और जनजातीय समाज को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया है. कहा कि देवघर और जमशेदपुर एयरपोर्ट ऑपरेशनल, रांची एयरपोर्ट कृषि उड़ान योजना में शामिल, दलमा-बेतला, नेतरहाट सहित इको-टूरिज्म सर्किट, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. 85 केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत, झारखंड में 2, दुमका, हजारीबाग, पलामू, कोडरमा, चाईबासा में मेडिकल कॉलेज, एम्स देवघर पहले से कार्यरत है.

झारखंड के लिए विशेष घोषणाएं
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में झारखंड को 4.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई है. 2026-27 में टैक्स डिवोल्यूशन 51,236 करोड़ रुपये, 25-26 में ग्रांट 17,057 करोड़ रुपये, रेलवे बजट 17,600 करोड़ रुपये से अधिक 7 वंदे भारत ट्रेनें, 57 अमृत भारत स्टेशन, जिनमें टाटानगर, घाटशिला और चाईबासा शामिल, सडक़ और परिवहन क्षेत्र में 3,633 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण, रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 30,575 करोड़ रुपये की लागत से 1 हजार किमी हाईवे परियोजना प्रस्तावित है.

You may have missed