संस्कृति और परंपरा की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी : संजीव
जमशेदपुर : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत दुबलबेडा गांव में माघ बुरू पूजा मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि विधान से उनका स्वागत किया. मिलन समारोह में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि माघ बुरू पूजा जैसी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, जिसे सहेज कर रखना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि समाज तभी मजबूत होता है जब उसकी परंपरा, संस्कृति और सामूहिकता सुरक्षित रहती है. विधायक ने ग्रामीणों संग पारंपरिक ढोल नगाड़ा बजाकर एकता का संदेश दिया. उन्होंने सभी को एकजुट रहकर सामाजिक सौहार्द और विकास के मार्ग पर आगे बढऩे का आह्वान किया.
माघ बुरू पूजा मिलन समारोह में गांव के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान साधुचरण सरदार, नाया बुधेस्वर सरदार, रतन सरदार एवं गुहीराम सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता और परंपरा को जीवंत रखने का संदेश दिया गया.
