March 29, 2026

समाज हित मे कई कार्य करेगा रानी अवंती बाई ट्रस्ट

IMG-20250817-WA0001

सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर : रानी अवंती बाई ट्रस्ट के सदस्यों ने रानी अवंती बाई की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई. मौके पर सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे ट्रस्ट द्वारा कुछ अहम कार्य करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि आगामी दिनों स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण व गोष्ठी, आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की जानकारी व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने, स्वदेशी संकल्प पर जोर तथा सरकारी विद्यालय में इतिहास की जानकारी को लेकर क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने पर बल दिया गया. बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, सीमा पांडेय, देव कुमार, बिसाहू वर्मा, सुनील गुप्ता, राजेश, कौशल किशोर आदि मौजूद थे.

hemkund-public-school

You may have missed