June 3, 2026

UPSC टॉपर से ₹2000 करोड़ स्टार्टअप्स तक… कौन हैं भारत का तेजी से बढ़ता एंटरप्रेन्योर नेटवर्क बना रहे अखंड स्वरूप पंडित?

Screenshot_20260603_115055_Chrome

कभी सिर्फ ₹1500 महीने की नौकरी करने वाले अखंड स्वरूप पंडित आज देश के तेजी से उभरते एंटरप्रेन्योरियल चेहरों में गिने जा रहे हैं। UPSC में ऑल इंडिया रैंक 144 हासिल करने के बाद उन्होंने सिर्फ सरकारी नौकरी का रास्ता नहीं चुना, बल्कि बिजनेस, एजुकेशन और स्टार्टअप्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

IIM कलकत्ता से पढ़ाई कर चुके अखंड स्वरूप पंडित आज 55 से ज्यादा स्टार्टअप्स को मेंटर कर रहे हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹2000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। उनका मानना है कि भारत का अगला बड़ा बदलाव युवाओं की उद्यमशील सोच और प्रैक्टिकल एजुकेशन से आएगा।

उन्होंने Catalyst Group के जरिए एक ऐसा इकोसिस्टम खड़ा किया है, जो शिक्षा, फिटनेस, हेल्थ, फाइनेंस, बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई सेक्टर्स में काम कर रहा है। Catalyst Education के जरिए लाखों छात्रों को UPSC, SSC, GATE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, जबकि Growfitz के माध्यम से हेल्थ और न्यूट्रिशन सेक्टर में तेजी से विस्तार हो रहा है।

इसके अलावा Catalyst School of Business के जरिए युवाओं को सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि असली बिजनेस स्किल्स सिखाने पर जोर दिया जा रहा है। स्टार्टअप, एक्सपोर्ट, डिजिटल मार्केटिंग और फाइनेंशियल लिटरेसी जैसे विषयों पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है।

अखंड स्वरूप पंडित की कहानी सिर्फ सफलता की कहानी नहीं, बल्कि उस सोच की मिसाल बनती जा रही है जिसमें छोटे शहरों और साधारण परिवारों से निकलकर युवा खुद का साम्राज्य खड़ा करने का सपना देख रहे हैं।