April 16, 2026

A grand display of 50,000 people will be organized on the occasion of Martyr Ganga Narayan Singh’s birthday in Jamshedpur: जमशेदपुर में शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर 25 अप्रैल को होगा 50 हजार लोगों के भव्य शक्ति प्रदर्शन का आयोजन

Screenshot_20260416_220939_Google

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: जमशेदपुर में शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंकर 25 अप्रैल 2026 को बिष्टुपुर स्थित रीगल (गोपाल) मैदान में एक भव्य शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 50 हजार से अधिक भूमिज समाज के लोगों के जुटने की संभावना है ।इस आयोजन की शुरुआत सुबह वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की पूजा-अर्चना से होगी, जिसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पड़ोसी राज्यों के वक्ता अपने विचार साझा करेंगे ।इस आयोजन का उद्देश्य शहीद गंगा नारायण सिंह की विरासत को सम्मान देना और समाज की एकता और सांस्कृतिक शक्ति का प्रदर्शन करना है। इस अवसर पर भूमिज समाज की पारंपरिक वस्तुओं और व्यंजनों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे | इस आयोजन के मुख्य संरक्षक पोटका विधायक संजीव सरदार हैं, और इसका संचालन ‘वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन समिति’ और ‘भूमिज स्वशासन सरदार मुड़ा/नाया/डाकुओ व्यवस्था’ के नेतृत्व में किया जा रहा है ।

hemkund-public-school

You may have missed