Major cleanliness drive launched for bagbera residents: बागबेड़ा निवासियों के लिए स्वच्छता की बड़ी योजना शुरू: उपायुक्त और विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया योजना का उद्घाटन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में विधायक संजीव सरदार ने एक बड़ी पहल शुरू की है, जिसमें डोर-टू-डोर कचरा उठाव और पानी टैंकर सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा के माध्यम से बागबेड़ा के निवासियों को स्वच्छ पानी और साफ-सफाई की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इस पहल से बागबेड़ा के निवासियों में खुशी की लहर है और वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए उम्मीदें लगाए हुए हैं। विधायक संजीव सरदार ने इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के बुनियादी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है।


