आनंद भोज का 547 वा आयोजन आज ,जानिए कहाँ से होगा आरंभ और क्या होगा व्यंजन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: सामाजिक प्रयास आनंद भोज का अनवरत 547 वा आयोजन में आज टाटा नगर रेलवे स्टेशन से आरंभ होगा । कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी और शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा अपने हाथों से भोजन वितरित करेंगे ।पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि आनंद भोज में सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन के साथ खुशियां बांटी जाती है ।
*सैकड़ों लोगों को मिलेगा स्वादिष्ट भोजन*
आनंद भोज में जमशेदपुर में प्रति मंगलवार सैकड़ों जरूरतमंदों , बुजुर्गों और शाहरीरिक और मानसिक रूप से लाचार लोगों को सम्मान से स्वादिष्ट भोजन दिया जाता है ।स्वादिष्ट भोजन देख कर जरूरतमंद भाइयों के चेहरे पर चमक आ जाती है ।
*टाटा नगर रेलवे स्टेशन के समीप से होगा आरंभ*
आनंद भोज टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा । पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिनका कोई नहीं है उनके लिए स्वादिष्ट भोजन सम्मान से उपलब्ध करवाए ।
*नेपाल और भारत में कई शहरों में होता है आनंद भोज का आयोजन*
आनंद भोज का आयोजन प्रति मंगलवार को टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होता है ।टाटा नगर रेलवे स्टेशन के अलावा मुंबई , अयोध्या , रांची ,पटना में निरंतर आनंद भोज का आयोजन किया जाता है ।

