पांडेय घाट के पास पुलिस की गश्ती में कार्रवाई
जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांडेय घाट के पास से लोहे से लदा एक टेंपो जब्त किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया।जानकारी के मुताबिक गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध टेंपो को रोका और उसमें लोडेड लोहे के चैनल व रॉड के बारे में पूछताछ की। चालक और उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई शंकर ठाकुर के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकोसाई (उलीडीह थाना क्षेत्र) निवासी वरुण शर्मा और ह्यूमपाइप छायानगर निवासी सावन राम के रूप में हुई है।
