गलवान विवाद के बाद पहली बार चीन दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग छह वर्षों बाद चीन यात्रा पर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 के बीच शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की समिट में हिस्सा ले सकते हैं। यह दौरा इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह गलवान घाटी में भारत-चीन झड़प के बाद पहली बार होगा जब मोदी चीन की सरजमीं पर कदम रखेंगे।भारत इस समय अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बीच बैलेंस्ड डिप्लोमैसी अपना रहा है। जहां एक ओर वॉशिंगटन के साथ रणनीतिक साझेदारी चल रही है, वहीं रूस और चीन जैसे देशों से संवाद भी बनाए रखा गया है।
