अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम बच्ची, मां ने ही रची मासूम बेटी की हत्या की साजिश
सर्च न्यूज: सच के साथ: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में दर्दनाक घटना जिसने पूरे राज्य को आक्रोशित कर दिया था , उसमें मां ने ही अंधविश्वास के चलते अपनी 13 साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतका की मां रेशमी देवी, एक तांत्रिक महिला (भगतिनी) और भीम राम शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, मृतका की मां अपने बेटे की खराब सेहत को लेकर चिंतित थी और तांत्रिक महिला के संपर्क में आई थी। तांत्रिक महिला ने उसे विश्वास दिलाया कि बेटी की बलि देने से बेटा स्वस्थ हो जाएगा। इसके बाद, मां ने अपनी बेटी को तांत्रिक महिला के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी।इस घटना ने पूरे झारखंड में उबाल पैदा कर दिया है और सभी सामाजिक और राजनीतिक दल कड़ी सजा की मांग कर रहे है ।

