Bengal erupts as results emerge:”नतीजे आते ही धधका बंगाल: आसनसोल से कोलकाता तक TMC दफ्तरों में आगजनी”
सर्च न्यूज: सच के साथ: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत (200 से अधिक सीटें) हासिल किया है। इस जीत के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में तनाव और हिंसा की खबरें सामने आई हैं
टीएमसी का कहना है कि सत्ता में आते ही बीजेपी ने अपना “असली चेहरा” दिखा दिया है और लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रही है। वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे टीएमसी की आपसी गुटबाजी का परिणाम बताया है। बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील की है।
चुनाव आयोग ने सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हिंसा को तुरंत रोका जाए। कई संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF/CISF) ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है।
