April 15, 2026

Bihar CM Banenge Samrat Choudhary : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, सम्राट चौधरी होंगे नए सीएम

IMG-20260415-WA0000

राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा, बुधवार को लेंगे शपथ

पटना : बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तहत भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सभी विधायकों, पार्टी नेतृत्व और प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियों में काम करने का अवसर दिया है और यह नई जिम्मेदारी उनके लिए गर्व और सेवा का अवसर है. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि इस जनसमर्थन के कारण राज्य में एक मजबूत और स्थिर सरकार का गठन संभव हुआ है. इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रदेश की जनता का आभार जताया.
सम्राट चौधरी कल, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके पूर्व मंगलवार को देर शाम उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को लेकर हलचल तेज है और सभी की नजरें शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं.
इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके साथ ही बिहार में उनके करीब 20 साल लंबे राजनीतिक दौर का अंत हो गया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक में इस्तीफे का प्रस्ताव रखा था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे और विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए. अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य की राजनीति एक नए अध्याय में प्रवेश करने जा रही है. बिहार में नए नेतृत्व के साथ जनता की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. सम्राट चौधरी के सामने विकास कार्यों को गति देने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी. अब देखना होगा कि नई सरकार इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है.

hemkund-public-school

You may have missed