South Eastern Railway GM Ka Station Nirikshan : दक्षिण पूर्व रेलवे : जीएम ने शालीमार-सांतरागाछी स्टेशनों का किया निरीक्षण
यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी
कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को शालीमार रेलवे स्टेशन एवं सांतरागाछी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, संरचनात्मक व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ अतिरिक्त महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य वाणि’य प्रबंधक, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक, खडग़पुर सहित मुख्यालय एवं मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
सबसे पहले श्री जैन ने शालीमार रेलवे स्टेशन का दौरा किया. यहां उन्होंने स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, यार्ड तथा प्लेटफॉर्म की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने यात्रियों की सुविधा, स्व‘छता व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली. विशेष रूप से गंगा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे जेट्टी प्रोजेक्ट, वंदे भारत ट्रेनों के लिए बनाए जा रहे पिट लाइन एवं डिपो से संबंधित कार्यों पर उन्होंने गहन चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उ‘च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.
महाप्रबंधक ने यह भी कहा कि शालीमार स्टेशन को आधुनिक और सुव्यवस्थित टर्मिनल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तेज किया जाए. उन्होंने यात्री सुरक्षा को सर्वो‘च प्राथमिकता देने तथा सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके बाद श्री जैन ने सांतरागाछी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने नए स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यार्ड एवं सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं जैसे प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, टिकटिंग व्यवस्था एवं प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई की स्थिति का मूल्यांकन किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर में स्व‘छता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाए और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विकास कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए. श्री जैन ने कहा कि रेलवे की छवि को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास, स्व‘छता, सुरक्षा और समयबद्ध परिचालन अत्यंत आवश्यक है. निरीक्षण कार्यक्रम को दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में सुधार और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

