BJP छोड़ेंगे अन्नामलाई? इस्तीफे की खबरों से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल
तमिलनाडु बीजेपी के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल के. अन्नामलाई को लेकर सियासी गलियारों में अचानक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई ने पार्टी नेतृत्व के सामने बीजेपी छोड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने फिलहाल उन्हें कोई भी बड़ा फैसला लेने से रुकने को कहा है।
सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता कि अन्नामलाई इस समय कोई बड़ा कदम उठाएं, क्योंकि उनके जाने से तमिलनाडु में बीजेपी की रणनीति और कैडर दोनों को बड़ा झटका लग सकता है। पिछले कुछ वर्षों में अन्नामलाई ने राज्य में बीजेपी को लगातार चर्चा में रखा और कई बड़े मुद्दों पर डीएमके सरकार को खुलकर चुनौती दी।
हालांकि अब तक अन्नामलाई या बीजेपी की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस्तीफे की अटकलों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों के बीच बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अन्नामलाई बीजेपी में बने रहेंगे, या तमिलनाडु की राजनीति में कोई बड़ा सियासी मोड़ आने वाला है।
