June 5, 2026

Blood donation: भीषण गर्मी में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के 52 सदस्यों ने किया रक्तदान

IMG-20260530-WA0000

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : भीषण गर्मी के कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए सामाजिक संस्था ‘वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी’ ने शुक्रवार को बिष्टुपुर ब्लड बैंक में 2 घंटे का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया. शिविर में संस्था के 52 सदस्यों एवं उनके साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर मानवता के प्रति अपना योगदान दिया. इस अवसर पर उपस्थित प्रभुनाथ सिंह ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इतनी भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद युवाओं का आगे आकर रक्तदान करना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है. कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से प्रभुनाथ सिंह जी को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजेश मार्डी, सार्थक अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने शहरवासियों से अपील की कि गर्मी के कारण बिष्टुपुर ब्लड बैंक में रक्त की लगातार कमी बनी हुई है. इसलिए सभी लोग स्वेच्छा से रक्तदान हेतु आगे आएं. शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान सुखविंदर सिंह, हरि सिंह राजपूत, गगनदीप, संदीप, पुनीत, महेश, बबलू, अभिषेक, राहुल, विकास, बिप्लब, मधु सहित अन्य सदस्यों का रहा.

You may have missed