Sonari: सोनारी भाजपा मंडल की बैठक सह अभिनंदन समारोह,पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल की ओर से सबुज संघ, सोनारी में संगठनात्मक बैठक एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने की. मौके पर पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी मनोनीत होने पर दिनेश कुमार का अभिनंदन किया गया. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिनेश कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी. दिनेश ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उनके समर्पण व परिश्रम के बल पर ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है. कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलना उनकी प्राथमिकता होगी. बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे. उन्होंने मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार सहित अन्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया. कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजीव सिंह ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सत्येंद्र कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संजय कुमार रजक ने किया. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

