June 5, 2026

World Environment Day:हेमकुंड पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब कालीमाटी ने किया पौधारोपण

IMG-20260605-WA0008

सर्च न्यूज: सच के साथ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब जमशेदपुर कालीमाटी, लायंस क्लब आदित्यपुर ग्रेटर और जागरण संगिनी क्लब द्वारा हेमकुंड पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कुछ पौधे लगाए गए और बाकी पौधे हेमकुंड पब्लिक स्कूल को दिए गए जो स्कूल परिसर में इन पौधों को जो कि कुछ फल के थे और कुछ सजावटी उन सबको स्कूल के प्रांगण में लगवाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में हेमकुंड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पारस नाथ मिश्रा का पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर इमीडिएट पास डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा वाजपेई भी मौजूद थी। इस कार्यक्रम में काली माटी के सदस्य शुभम वाजपेई और रविंदर जी उपस्थित। कार्यक्रम में काली माटी की सदस्य अमृता कुलटाज जी का विशेष सहयोग रहा जिसके लिए सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।

You may have missed