Crackdown on counterfeit notes:नकली नोटों पर नकेल: देशभर में ₹54.6 करोड़ की जाली करेंसी बरामद, NCRB की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े
सर्च न्यूज: सच के साथ: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में जाली नोटों और अपराधों के रुझानों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध: रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में 16.9% की वृद्धि देखी गई है। 2024 में ऐसे कुल 32,602 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2023 में यह संख्या 27,886 थी।
हत्या और अपहरण के मामलों में कमी:2024 में हत्या के मामलों में मामूली गिरावट आई है (2024 में 27,049 मामले बनाम 2023 में 27,721 मामले)।अपहरण और अगवा करने की घटनाओं में 15.4% की बड़ी कमी दर्ज की गई है।
मेट्रो शहरों में अपराध: देश के 19 प्रमुख महानगरों में संज्ञेय (Cognizable) अपराधों में 10.9% की गिरावट आई है।
विस्फोटकों की जब्ती: सुरक्षा बलों ने 2024 में 3.62 लाख किलोग्राम विस्फोटक (जैसे RDX और TNT) बरामद किए हैं।
