May 27, 2026

Delhi to Undergo(SIR) From June 30:दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

Screenshot_20260527_205528_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: दिल्ली में 30 जून से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होगा और अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस व्यापक अभियान की घोषणा की है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस अभियान के तहत 20 जून से 29 जून तक आंतरिक तैयारियां की जाएंगी, जिसमें बूथ स्तर के अधिकारियों (BLOs) का प्रशिक्षण और प्रपत्रों (enumeration forms) की छपाई शामिल है। इसके बाद, 30 जून से 29 जुलाई तक 13,000 से अधिक BLOs दिल्ली के हर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। प्रत्येक मतदाता को दो प्रपत्र दिए जाएंगे, जिनमें से एक प्रति भरकर वापस अधिकारी को देनी होगी या इसे ऑनलाइन भी जमा किया जा सकेगा। मतदाताओं को प्रपत्र के साथ कोई अतिरिक्त दस्तावेज संलग्न करने की आवश्यकता नहीं होगी।इस विशेष अभियान (SIR) का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करना है। इसके तहत अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), मृत (Dead), डुप्लिकेट (Duplicate) और विदेशी (Foreign) नागरिकों के नामों को सूची से हटाया जाएगा। घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 5 अगस्त को मतदाता सूची का पहला प्रारूप (Draft) प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावों और आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची सार्वजनिक की जाएगी। मतदान केंद्रों पर भीड़ कम करने के लिए प्रति बूथ मतदाताओं की अधिकतम संख्या भी 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है।