Dhurandhar The Revenge 761 Crore Worldwide : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का सुनामी, 4 दिनों में 761 करोड़ की कमाई कर तोड़े कई रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ को दे रही है कड़ी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का सुनामी, 4 दिनों में 761 करोड़ की कमाई कर तोड़े कई रिकॉर्ड, 'पुष्पा 2' को दे रही है कड़ी टक्कर
Dhurandhar The Revenge 761 Crore Worldwide : फिल्मकार आदित्य धर की नवीनतम एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले चार दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 761 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही यह ‘पुष्पा 2’ के बाद शुरुआती सप्ताहांत (ओपनिंग वीकेंड) में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। उल्लेखनीय है कि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने अपने शुरुआती चार दिनों में 795.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, और अब ‘धुरंधर’ इस जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।
हमजा अली मजारी के उदय की कहानी
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी कराची के खूंखार अंडरवर्ल्ड में हमजा अली मजारी के वर्चस्व और उसके उदय के इर्द-गिर्द घूमती है। साथ ही, यह फिल्म उसके अतीत के पन्नों को पलटते हुए जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अनछुए पहलुओं को भी उजागर करती है।
ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म अपनी हाई-ऑक्टेन एक्शन कोरियोग्राफी और सशक्त पटकथा के दम पर वैश्विक दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, यह जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
