June 1, 2026

दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम! ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

the-arrested-individuals-belong-to-different-states--including-delhi--maharashtra-and-punjab-repre-304201791-16x9_0

देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई को निशाना बनाकर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी। लेकिन दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी अलग-अलग राज्यों — दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई जगहों से जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि ये लोग पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे और भारत में दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे थे।

स्पेशल सेल की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से Glock पिस्टल, 25 जिंदा कारतूस और पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने 4 ग्रेनेड बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने बाद में इन ग्रेनेड्स को मेहरौली के एक सुरक्षित इलाके में NSG की मदद से नष्ट कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, आतंकियों का मकसद सुरक्षा बलों और महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर देश में डर और अस्थिरता पैदा करना था। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क, फंडिंग और विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं।

फिलहाल सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

You may have missed