May 13, 2026

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत‚ रघुवर दास ने किया शुभारंभ और तिरंगा वितरित

IMG_20250811_181950-1080x570

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अभियान का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं के बीच तिरंगा वितरित किया।शुभारंभ अवसर पर रघुवर दास ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ घर-घर जाकर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एक औद्योगिक शहर है, जहां के लोगों के दिलों में राष्ट्रवाद की भावना गहराई से बसी हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री ने तिरंगे को केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रबोध और गर्व की अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि हर घर पर तिरंगा लहराए और देशभक्ति की भावना को और मजबूती मिले।रघुवर दास ने यह भी बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह अभियान पिछले वर्ष से प्रधानमंत्री के आह्वान पर चल रहा है। इस साल इसे और व्यापक बनाने के लिए पार्टी के सभी स्तरों पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्रभक्ति का यह संदेश हर नागरिक तक पहुंचे।

You may have missed