परसुडीह फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा‚ मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह ग्वालापट्टी में 5 अगस्त की शाम हुई फायरिंग घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में घायल हुए रवि यादव को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में बिबेक साह और संजय वर्मा शामिल हैं।
विवाद बढ़ने पर निहाल ने बैग से पिस्टल निकाली और 5-6 राउंड फायर कर दिया, जिससे रवि यादव घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को भी और कड़ा कर दिया गया है।
