सर्च न्यूज: सच के साथ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखपुर में बनने वाले अल्ट्रा-मॉडर्न इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (फेज-1) के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार आम जनता के कल्याण, विकास परियोजनाओं और रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में बनने वाला यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम प्रदेश के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा।
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर सुविधाएं और मंच देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर जिले के सभी खेल प्रतिभाओं और नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूर्वांचल के विकास और खेल संस्कृति को नई पहचान देगी।