INDIA Unfurls Largest National Flag Underwater: समंदर के नीचे शान से लहराया अपना गौरव,200 से अधिक गोताखोरों ने समुद्र के नीचे 2,400 वर्ग मीटर का तिरंगा फहरा तोड़ा दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर फ्लैग रिकॉर्ड
सर्च न्यूज: सच के साथ:अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने 2 मई, 2026 को समुद्र की गहराइयों में दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) स्थापित किया है
अंडमान और निकोबार प्रशासन ने शनिवार को राधानगर बीच पर “पानी के नीचे फहराया गया सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज” का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है। तिरंगे को फहराने का यह अभियान बेहद जटिल और सटीक तालमेल का परिणाम था, जिसमें पानी के तेज बहाव के बीच ध्वज को पूरी तरह से प्रदर्शित किया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक ऋषि नाथ ने इस उपलब्धि की पुष्टि की और उपराज्यपाल डी. के. जोशी को इसका प्रमाण पत्र सौंपा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य अंडमान को दुनिया के सामने एक प्रमुख स्कूबा डाइविंग और समुद्री पर्यटन केंद्र (Marine Tourism Hub) के रूप में पेश करना है। इस गौरवशाली पल के बाद, प्रशासन ने 3 मई को “पानी के नीचे सबसे ऊंचा मानव पिरामिड” (Tallest Human Stack Underwater) बनाने का एक और रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।