June 22, 2026

Jugsalai Me Shani Shanti Yagya : आमावस्या पर शनि शांति यज्ञ 16 को, शामिल होंगे कई गण्यमान्य

IMG-20260503-WA0007

नवग्रह पूजा से होगी शुरुआत, हवन के बाद सैकड़ों भक्त ग्रहण करेंगे प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई दु:खु मार्केट के पास सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित शनिदेव मंदिर में आगामी 16 मई को झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन दामोदर शनि बाबा द्वारा किया जायेगा. आमावस्या के अवसर पर प्रात:काल 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ होगा, जो संध्या 06.30 बजे तक चलेगा. इस दौरान अपराह्न 4 से 6.30 बजे तक विशेष नागरिकों द्धारा हवन पूजन किया जायेगा.
इस संबंध में रविवार को दामोदर शनि बाबा ने बताया कि संध्या 7 से 11 बजे तक संध्या भजन कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक मनोज पारिक अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देगें. इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे से प्रसाद वितरण का शुभारंभ होगा. पूजा के सभी कार्यक्रम पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पंडितों द्धारा होगा. इस कार्यक्रम में भाग लेकर शनि बाबा का आशीष ग्रहण करते हुए पुण्य के भागी बनने के लिए सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा, विधायक सरयू राय, विधायक मंगल कालिंदी, सांसद वि़द्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित कई समाजसेवी को आमंत्रित किया गया है.