June 22, 2026

Jamshedpur Press Divas Par Mediakarmi Sammanit : मारवाड़ी युवा मंच ने पत्रकारों के योगदान को सराहा

IMG-20260503-WA0008

बिष्टुपुर चैंबर भवन में प्रेस दिवस पर सम्मान समारोह, जुटे कई मीडियाकर्मी

जमशेदपुर : विश्व प्रेस दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शहर के कई पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर के चंैबर भवन में आयोजित हुआ. इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष प्रकाश बजाज, सचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा एवं मीडिया प्रभारी शशांक भालोटिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे.
प्रकाश बजाज ने कहा कि पत्रकार समाज का एक मजबूत स्तंभ हैं, जो दिन-रात मेहनत कर हर वर्ग तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल समाचार नहीं लिखते, बल्कि समाज की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और आम लोगों की आवाज को प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं. मंच के सचिव हेमंत गुप्ता ने भी अपनी बातें रखी. कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने भी मंच का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य सदैव समाज के हित में सच्चाई को सामने लाना और जनता की आवाज बनना है.