May 3, 2026

Jamshedpur Sahu Mahasabha Ka Samman Programme : साहू समाज की बेटी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, हुईं सम्मानित

IMG-20260503-WA0009

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा

जमशेदपुर : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा सोनाक्षी चन्द्रा को आईसीएसई दसवीं कक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक लाने पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा अंग वस्त्र, एवं सम्मान पत्र उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया. साथ ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी. रविवार को महासभा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में छात्रा के आवास मां तारिणी कॉलोनी, घाघीडीह जाकर सम्मानित किया गया. छात्रा के पिता शैलेन्द्र कुमार साहू समाज के जिला सचिव हैं तथा माता चन्द्रकला कुमारी गृहिणी हैं. राकेश साहू ने बताया कि समाज के जितने भी बच्चे इस वर्ष टॉप किए हैं उन सभी को सम्मानित किया जाएगा. समाज द्वारा आनेवाले दिनों में ऐसे परिवार और छात्र-छात्राओं को और मनोबल बढ़े इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी. मौके पर छात्रा के माता-पिता सहित शिवलोचन शाह, राहुल, रंजीत कुमार साव, प्रहलाद कुमार, शैलेंद्र कुमार, पूजा साव, मनीष साहू, आयुष कुमार, रीता देवी, सत्यदेव प्रसाद, गुडिय़ा कुमारी, चंद्रकला देवी आदि उपस्थित थे.

d_jha-1

You may have missed