June 22, 2026

Jamshedpur YUVA Sanstha Ka Awarness Abhiyan : बाल विवाह व जबरन विवाह को जड़ से समाप्त करने का संकल्प

IMG-20260503-WA0010

सामाजिक संस्था ‘युवा’ ने पोटका के 30 गांवों में दो दिनों तक चलाया जागरुकता अभियान

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) द्वारा गल्र्स फस्र्ट फंड के सहयोग से पोटका प्रखंड के 15 पंचायत अंतर्गत 30 गांवों में बाल विवाह एवं जबरन विवाह की रोकथाम को लेकर दो दिवसीय सामुदायिक जागरूकता अभियान आयोजित किया. अभियान के तहत जागरूकता गाड़ी, नुक्कड़ नाटक एवं ग्रामीणों के साथ संवाद के माध्यम से समुदाय को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करना तथा समाज में जेंडर समानता और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था.
प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर चांदमनी सवैयां ने बताया कि अभियान के माध्यम से 15 पंचायतों के 30 गांवों में लोगों को बाल विवाह एवं जबरन विवाह के कानूनी, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई. साथ ही, समुदाय को जेंडर पहचान, जेंडर आधारित हिंसा एवं भेदभाव के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया. अभियान के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 सहित संबंधित कानूनों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई. पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं एवं अभिभावकों को जोडक़र बाल विवाह रोकने के लिए सामुदायिक निगरानी तंत्र विकसित करने की दिशा में भी पहल की गई. इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं 181 तथा स्थानीय प्रशासन से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया. इसे सफल बनाने में संस्था की अवंती सरदार, रीला सरदार, किरण सरदार, अरूप मंडल एवं युवा लीडर किशोर-किशोरियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.