June 22, 2026

Jamshedpur Anandmarg Ne Diya Taru Mitr Samman : सतीश का जुनून : गंदगी जमीन को बगान में बदला

IMG-20260503-WA0011

आनंदमार्ग ने ‘तरु मित्र’ का एवार्ड देकर किया सम्मानित

जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पेड़-पौधों की सेवा और संरक्षण में योगदान देनेवाले पर्यावरण प्रेमियों को ‘तरु मित्र’ सम्मान से सम्मानित किया गया. संस्था द्वारा हर वर्ष लगभग 7,000 छोटे-बड़े पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाता है. इन पौधों को प्राप्त कर कई पर्यावरण प्रेमियों ने अपने बगीचों और आसपास के क्षेत्रों में रोपण कर उन्हें वृक्ष का रूप दिया है. ऐसे समर्पित लोगों को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में लक्ष्मीनगर निवासी शिक्षक सतीश कुमार को भी ‘तरु मित्र’ सम्मान प्रदान किया गया. उन्होंने एक गंदगी से भरी जमीन को साफ कर उसे बागान में परिवर्तित किया और सिंचाई के लिए गंदे पानी को शुद्ध कर उपयोगी बनाया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है. इसके अलावा सुबोध सरदार, सुनील मिश्रा (बागबेड़ा), लोकेश मंडल (राजनगर), बालमुकुंद साहू (सरायकेला), बंटी (सोनारी) सहित लगभग 100 से अधिक पर्यावरणप्रेमियों को भी मोमेंटो और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों के मन में पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के प्रति भावनात्मक जुड़ाव जरूरी है. उन्होंने नव्य-मानवतावाद का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक हम प्रकृति को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानेंगे, तब तक पर्यावरण संतुलन स्थापित करना कठिन होगा.