June 22, 2026

Jamshedpur Jharkhand Mukti Morcha Zila Committee Ki Baithak : झामुमो को ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ बनाने पर दिया बल

IMG-20260503-WA0012

निर्मल गेस्ट हाउस में जिला समिति की बैठक, केन्द्रीय महासचिव हुए शामिल

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्वी सिंहभूम नवगठित जिला समिति की बैठक शहीद निर्मल महतो गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में हुई. बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडे शामिल हुए. इस अवसर पर सांगठनिक समीक्षा की गई तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत, अनुशासित एवं ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ बनाने पर बल दिया गया. साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया गया.
केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने नवगठित जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया. बैठक में विधायक सविता महतो, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक सोमेश सोरेन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू के अलावा राजू गिरी, मनोज यादव, प्रमोद लाल, हीरामुनी मुर्मू, सागेन पूर्ति, रतन महतो, विद्यासागर दास, प्रणव महतो, चंद्रशेखर टुडू, मानिक मलिक आदि पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.