April 23, 2026

JAC 10th Result 2026: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट जारी; 95.27% छात्र हुए सफल, रांची और हजारीबाग के छात्र रहे टॉप पर, हेमंत सोरेन ने दी बधाई

JAC-10th-Board-Result-2026

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रचा है। इस साल राज्य का कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा है, जो पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है

बेटियों ने फिर मारी बाजी

इस साल के नतीजों की सबसे खूबसूरत तस्वीर यह रही कि राज्य की बेटियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों ने भी टॉपर्स की सूची में जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि “जज्बा हो तो संसाधन आड़े नहीं आते।”

टॉपर्स की चमक:

हजारीबाग, रांची और सिमडेगा के चार छात्रों ने 498/500 (99.60%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा, “यह सिर्फ छात्रों की मेहनत नहीं, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के अटूट विश्वास की जीत है।”

“हेमंत सोरेन ने क्या कहा”

उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए “जोहार” कहा।मुख्यमंत्री ने उन छात्रों का भी उत्साहवर्धन किया जो अपनी आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी निराश न हों और बेहतर प्रयास के साथ आगे बढ़ते रहें।

You may have missed