Jamshedpur Puja In DBMS College New Block : डीबीएमएस कॉलेज के नए ब्लॉक में पूजा अर्चना
जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के नए ब्लॉक का आज विधि विधान के साथ गणपति होमम, नवग्रह होमम एवं सुदर्शना होमम पूजा की गई. डीबीएमएस ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर एवं ललिता चंद्रशेखर ने पूजा संपन्न कराया, जिसमें सभी लोगों नें भाग लिया और संस्थान की प्रगति, सुख समृद्धि और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ बी.चंद्रशेखर ने बताया कि यह नए ब्लॉक कॉलेज के विकास में एक मील का पत्थर है. यह न केवल हमारी संरचनात्मक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि हमारे छात्रों को और बेहतर शैक्षणिक सुबिधाएं प्रदान करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है. वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और नयी शुरुआत के लिए ईश्वर का आशीर्वाद माँगा.
कॉलेज प्रबंधन समिति की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को नए भवन के सुचारू संचालन के लिए शुभकामनाएं दी. प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह भी उपस्थित थे. इस अवसर पर डीबीएमएस के सभी ईकाई के गणमान्य सदस्य एवं कॉलेज प्रबंधन के सभी सदस्य, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
