April 23, 2026

Jamshedpur Bhamashah Jayanti Par Kiya Naman : भामाशाह जयंती पर बांटे शीतल जल, शर्बत व जलेबी

IMG-20260423-WA0010

तैलिक साहू महासभा ने मनाया ‘स्वाभिमान दिवस’

जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा जिला कमिटी द्धारा गुरूवार को महादानवीर भामाशाह की जयंती समारोह ‘स्वाभिमान दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया. साकची भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का तैलिक साहू समाज के गणमान्य लोगों द्धारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया. सभी ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया.
इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों ने उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया. इस दौरान हजारों लोगों के बीच शीतल जल, शर्बत, जलेबी एवं पानी बोतल का वितरण किया गया. इससे पहले समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि लोकहित व आत्म सम्मान के लिए अपना सर्वस्व दान कर देनेवाली उदारता के इस गौरव पुरूष की प्रेरणा को चिरस्थाई रखने के लिए छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में इनके नाम से कई विकास योजनाएं भी चलाई जाती है. कार्यक्रम का संचालन पप्पू साव तथा धन्यवाद ज्ञापन सुरेश कुमार ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, पप्पू साहू, चंदन काशी, रविंद्र साहू, रघुनंदन साहू, सुरेश कुमार, अशोक कुमार साहू, इंद्र नारायण साहू, एडवोकेट विनोद शाह, कंचन साहू, प्रहलाद साहू, पूजा साहू, गुड़िया कुमारी, सत्यदेव प्रसाद, महेश साहू, मनीष साहू, नंदलाल साहू, शैलेंद्र साहू, सागर साहू, भोला साहू, शिव शंकर कुमार साहू, संजय साह, राजेश प्रसाद, अशोक साहू, सुनील प्रसाद, संजय प्रसाद, भोला साव श्रवन साहू, गौतम साहू आदि का योगदान रहा.

You may have missed