Jamshedpur Kunwar Singh Ki Jayanti Par Naman : कुंवर सिंह का जीवन पराक्रम और स्वाभिमान का अद्वितीय उदाहरण
क्षत्रिय करणी सेना ने जयंती पर किया नमन, बांटे लड्डू
जमशेदपुर : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर क्षत्रिय करणी सेना ने जुगसलाई कुंवर चौक में मनाते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया. उनका जीवन संघर्ष, पराक्रम और स्वाभिमान का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है. कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा लड्डू वितरण कर आम जनों के बीच उनके आदर्शों को साझा किया.
मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, हरि सिंह राजपूत, लवकेश सिंह, श्रवण सिंह, मोलू, लक्खू व अन्य लोग मौजूद थे.
