April 23, 2026

Jamshedpur World Books Day Par Natak : विश्व पुस्तक दिवस पर “शेक्सपियरियन एरा” का भव्य आयोजन

IMG-20260423-WA0008

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

जमशेदपुर : विश्व पुस्तक दिवस पर डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के साहित्यिक क्लब के छात्र-छात्राओं ने आरएमएस बालिचेला स्कूल, सोनारी में “शेक्सपियरियन एरा” नामक आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान बी.एड. के विद्यार्थियों ने ‘मर्चेंट ऑफ वेनिस’ पर आधारित एक नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. वहीं, विद्यालय के कक्षा 9, 10 और 11 के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ रैम्प वॉक और बुक रिव्यू प्रतियोगिता में भाग लिया. कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में लोयोला स्कूल की शिक्षिका रितु अस्थाना एवं तारापुर एग्रिको स्कूल की शिक्षिका सुबर्णा चौधरी थीं. मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान मैत्री संघ की सचिव बबीता केडिया ने कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को पुस्तकों के महत्व को समझने और उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं.
आरएमएस बालीचेला स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि शेक्सपियर के नाटकों के मंचन के माध्यम से छात्रों ने कक्षा की पढ़ाई से कहीं अधिक व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया है. कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने किया. सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को कॉलेज की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए. इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यगण, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :
पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता : प्रथम-डॉली पात्रा, द्वितीय-आरुष पुष्कर व तृतीय-विशाखा.
रैम्प वॉक प्रतियोगिता : प्रथम-तोशी राज वर्मा, द्वितीय-श्वेता सिंह व तृतीय-विशाखा कुमारी.

You may have missed